पटियाली: सिढ़पुरा पुलिस ने धनसिंहपुर और किलोनी से दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पटियाली। सिढ़पुरा पुलिस ने रविवार को धनसिंहपुर और किलोनी गांव से दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर गिंरद सिंह निवासी धनसिंहपुर और राहुल पुत्र विद्याशरण निवासी किलोनी को उनके घरों से पकड़ा। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया।