Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र के खादीपुर-सुल्तानपुर में घाघरा नदी किनारे चल रहे कटानरोधी कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं स्थानीय ग्राम प्रधान शारदानंद साहनी ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए संबंधित विभाग के इंजीनियर पर फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और शिकायत को अनसुना करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। शारदानंद साहनी का कहना है कि कटानरोधी कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां जियो बैग का इस्तेमाल होना चाहिए, वहां प्लास्टिक की साधारण बोरियों का उपयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं, नदी किनारे की मिट्टी काटकर उन्हीं बोरियों में भरकर कार्य कराया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भाजपा नेता के अनुसार, जब उन्होंने इन कथित अनियमितताओं की जानकारी देने के लिए संबंधित इंजीनियर को फोन किया तो समस्या का समाधान करने के बजाय उन्हें अपने काम से मतलब रखने और कार्य में बाधा न डालने की नसीहत दी गई। उनका आरोप है कि इंजीनियर का रवैया बेहद असंवेदनशील और जनप्रतिनिधियों के प्रति अपमानजनक था। वहीं, इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रवीण कुमार सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रामपुर नंबरी, सुल्तानपुर और खादीपुर में ठोकर निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने वर्ष 2023 से लगातार संघर्ष किया है। लंबे आंदोलन के बाद शुरू हुए कार्यों में यदि भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है। प्रवीण सिंह ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है और स्थानीय लोगों की आपत्तियों को दबाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से हो रहे विकास कार्यों पर सवाल उठाना हर नागरिक का अधिकार है और यदि किसी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार किया गया है तो उसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। क्षेत्र में यह चर्चा है कि जब सत्तारूढ़ दल के मंडल अध्यक्ष की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आम जनता की शिकायतों का क्या हाल होगा। हालांकि, इस संबंध में संबंधित इंजीनियर या विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग इन आरोपों की जांच कराता है या नहीं, और क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह इस पूरे विवाद पर क्या रुख अपनाती हैं। #ghaghrariver #CorruptionAllegations #UPNews #Balliakhabar #khadipur #floodprotectionwork #politicsnews #bansdeeh

Belthara Road, Ballia | Jun 14, 2026

MORE NEWS

#बलिया #बेल्थरारोड की बदलती तस्वीर या कारोबार की नई परीक्षा?
बेल्थरारोड में #Citykart की एंट्री के साथ एक बार फिर उसी चर्चित व्यावसायिक भवन में नई उम्मीदें जगी हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार यह बाजार सफल होगा?
इसी भवन में इससे पहले भी Mall और एक बड़े मिष्ठान प्रतिष्ठान का संचालन भी हुआ, लेकिन दोनों लंबे समय तक टिक नहीं सके। अब यह तीसरा बड़ा व्यावसायिक प्रयास है, जिस पर स्थानीय लोगों और व्यापार जगत की नजरें टिकी हैं।
क्या बेल्थरारोड के लोगों की खरीदारी की आदतें और जीवनशैली बदल रही हैं? क्या अब यहां संगठित रिटेल कारोबार के लिए बेहतर माहौल बन चुका है, या फिर एक बार फिर कारोबार को अपनी रणनीति और पहचान बदलनी पड़ेगी?
आने वाला समय तय करेगा कि Citykart बेल्थरारोड की नई पहचान बनेगा या इस भवन का इतिहास खुद को दोहराएगा।
#followerseveryone  
#Ballia #BeltharaRoad #Citykart #RetailMarket #BusinessNews #LocalBusiness #RDMall #BeltharaRoadNews #BalliaNews #MarketTrend #UttarPradesh #Shopping #BusinessUpdate #CitykartBeltharaRoad #बेल्थरारोड #बलिया #व्यापार #लोकल_न्यूज

#बलिया #बेल्थरारोड की बदलती तस्वीर या कारोबार की नई परीक्षा? बेल्थरारोड में #Citykart की एंट्री के साथ एक बार फिर उसी चर्चित व्यावसायिक भवन में नई उम्मीदें जगी हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार यह बाजार सफल होगा? इसी भवन में इससे पहले भी Mall और एक बड़े मिष्ठान प्रतिष्ठान का संचालन भी हुआ, लेकिन दोनों लंबे समय तक टिक नहीं सके। अब यह तीसरा बड़ा व्यावसायिक प्रयास है, जिस पर स्थानीय लोगों और व्यापार जगत की नजरें टिकी हैं। क्या बेल्थरारोड के लोगों की खरीदारी की आदतें और जीवनशैली बदल रही हैं? क्या अब यहां संगठित रिटेल कारोबार के लिए बेहतर माहौल बन चुका है, या फिर एक बार फिर कारोबार को अपनी रणनीति और पहचान बदलनी पड़ेगी? आने वाला समय तय करेगा कि Citykart बेल्थरारोड की नई पहचान बनेगा या इस भवन का इतिहास खुद को दोहराएगा। #followerseveryone #Ballia #BeltharaRoad #Citykart #RetailMarket #BusinessNews #LocalBusiness #RDMall #BeltharaRoadNews #BalliaNews #MarketTrend #UttarPradesh #Shopping #BusinessUpdate #CitykartBeltharaRoad #बेल्थरारोड #बलिया #व्यापार #लोकल_न्यूज

Belthara Road, Ballia | Aug 5, 2026

#बलिया #बैरिया के बाढ़-कटान का दर्द #विधानसभा के बाहर गूंजा, #विधायक #जयप्रकाश #अंचल ने सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन:
गंगा-घाघरा की कटान से उजड़ रही आबादी को बचाने के लिए स्थायी परियोजना और तत्काल ठोस कार्रवाई की उठाई मांग
सदन में जनता की आवाज बुलंद करने का दावा करते हुए विधायक ने कहा: हर साल निरीक्षण, घोषणा और आश्वासन के बावजूद कटान पीड़ितों को नहीं मिल रहा स्थायी समाधान; दर्जनों मकान नदी में समा चुके, सैकड़ों परिवार बेघर, आखिर कब तक चलता रहेगा यह सिलसिला?
फोटो साभार: फेसबुक पेज जयप्रकाश अंचल
#followerseveryone #nonfollowersviewers #fb #गंगा #घाघरा #समाजवादी
 #बलिया_न्यूज़ #जनहित

#बलिया #बैरिया के बाढ़-कटान का दर्द #विधानसभा के बाहर गूंजा, #विधायक #जयप्रकाश #अंचल ने सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन: गंगा-घाघरा की कटान से उजड़ रही आबादी को बचाने के लिए स्थायी परियोजना और तत्काल ठोस कार्रवाई की उठाई मांग सदन में जनता की आवाज बुलंद करने का दावा करते हुए विधायक ने कहा: हर साल निरीक्षण, घोषणा और आश्वासन के बावजूद कटान पीड़ितों को नहीं मिल रहा स्थायी समाधान; दर्जनों मकान नदी में समा चुके, सैकड़ों परिवार बेघर, आखिर कब तक चलता रहेगा यह सिलसिला? फोटो साभार: फेसबुक पेज जयप्रकाश अंचल #followerseveryone #nonfollowersviewers #fb #गंगा #घाघरा #समाजवादी #बलिया_न्यूज़ #जनहित

Belthara Road, Ballia | Aug 5, 2026

#बलिया दो महीने तक अनसुनी रही शिकायत, लेकिन धरना शुरू होते ही हरकत में आया बिजली विभाग। अधिकारियों ने 24 घंटे में पोल बदलने का भरोसा दिया, जिसके बाद आजाद अधिकार सेना ने आंदोलन समाप्त कर दिया। अब 24 घंटे में टूटा पोल बदले जाने का दावा, नहीं तो फिर होगा आंदोलन।
#followerseveryone #nonfollowersviewers 
#Ballia #BeltharaRoad #ShahpurTitihha #AzadAdhikarSena #SinghasanChauhan #ElectricityDepartment #PowerPole #RajaipurSubstation #JanAndolan #PublicVoice #UttarPradesh #BalliaNews #BreakingNews #GroundReport #BeltharaRoadNews

#बलिया दो महीने तक अनसुनी रही शिकायत, लेकिन धरना शुरू होते ही हरकत में आया बिजली विभाग। अधिकारियों ने 24 घंटे में पोल बदलने का भरोसा दिया, जिसके बाद आजाद अधिकार सेना ने आंदोलन समाप्त कर दिया। अब 24 घंटे में टूटा पोल बदले जाने का दावा, नहीं तो फिर होगा आंदोलन। #followerseveryone #nonfollowersviewers #Ballia #BeltharaRoad #ShahpurTitihha #AzadAdhikarSena #SinghasanChauhan #ElectricityDepartment #PowerPole #RajaipurSubstation #JanAndolan #PublicVoice #UttarPradesh #BalliaNews #BreakingNews #GroundReport #BeltharaRoadNews

Belthara Road, Ballia | Aug 5, 2026

मऊ में सड़क पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हलचल #Mau #MauPolice #ViralVideo #UPPolice #BreakingNews

मऊ में सड़क पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हलचल #Mau #MauPolice #ViralVideo #UPPolice #BreakingNews

Belthara Road, Ballia | Aug 5, 2026

LIVE VIDEO: बाजार में लंगूर का खूनी हमला, युवक गंभीर घायल

बहराइच: रिसिया बाजार में लंगूर के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। लंगूर ने रज्जब अली नामक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर लंगूर को भगाया और घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लंगूर के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
#Bahraich #LangurAttack #ViralVideo #Bazaar #boataccident

LIVE VIDEO: बाजार में लंगूर का खूनी हमला, युवक गंभीर घायल बहराइच: रिसिया बाजार में लंगूर के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। लंगूर ने रज्जब अली नामक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर लंगूर को भगाया और घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लंगूर के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। #Bahraich #LangurAttack #ViralVideo #Bazaar #boataccident

Belthara Road, Ballia | Aug 5, 2026