
#श्रीनगर नगर निगम में बढ़ा विवाद! # वार्ड-40 के पार्षद संदीप सिंह रावत ने लगाए गंभीर आरोप ● श्रीनगर नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को लेकर मामला गरमा गया है। 📄 पार्षद संदीप सिंह रावत ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ◆ प्रमुख आरोप: ▪️ विकास कार्यों और टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी ▪️ RTI के तहत मांगी गई जानकारी न देना ▪️ शिकायतों पर कार्रवाई और जवाब न मिलना ▪️ निगम के कार्यों में कथित विसंगतियां ▪️ गौशाला संचालन में गड़बड़ियों के आरोप ▪️ जनहित के मुद्दे उठाने पर दबाव और उत्पीड़न 🗣️ पार्षद का कहना है कि नगर निगम की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 👉 अब सवाल यह है कि क्या आरोपों की जांच होगी और सच सामने आएगा? #श्रीनगर #नगरनिगम #SandeepRawat #PauriGarhwal #UttarakhandNews #RTI #CorruptionAllegations #LocalGovernance #जनहित #उत्तराखंड_समाचार
Pauri, Garhwal | Jun 19, 2026

रीवा सत्ता की हनक और गुंडागर्दी के साए में विकास: मनगवां-बैकुंठपुर मार्ग पर सरेआम कानून की धज्जियां वीडियो वायरल #rewanews @highlight Dr Mohan Yadav IG REWA सुखेन्द्र सिंह बन्ना फैंसक्लब Collector Rewa Rajendra Shukla मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल मनीष पटेल रीवा हरित प्रवाह न्यूज SP Rewa MP मनगवां विधानसभा छेत्र Ranjna Mishra Pradyuman 4U मनीष शुक्ला Rajendra Shukla Fans अजय सिंह"राहुलभैया" EngineerNarendra Prajapati Namaste Sidhi Vikas Kumar Mishra #CorruptionAllegations
Huzur Nagar, Rewa | Jun 18, 2026

रीवा से झकझोर देने वाला वीडियो: "साहब गरीब हैं, ₹1500 नहीं हैं..." गिड़गिड़ाता रहा बाप, मुंह पर फेंके कागज किशोर सुधार गृह का मामला ,,,,,,अधिकारियो के बयान शेष #LadliBehnaYojanaMP @highlight Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla IG REWA सुखेन्द्र सिंह बन्ना फैंसक्लब #mauganjsp Collector Rewa @highlight मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल मनीष पटेल रीवा हरित प्रवाह न्यूज SP Rewa MP @highlight मनगवां विधानसभा छेत्र Ranjna Mishra @highlight मनीष शुक्ला Rajendra Shukla Fans Pradyuman 4U Namaste Sidhi Maya Kushwaha EngineerNarendra Prajapati आपन रीवा आपन बघेली (Aapan Rewa Aapan Bagheli) अजय सिंह"राहुलभैया" दीपक सिंह गहरवार पत्रकार @ रीवा_का_काला_सच #RewaNews #MadhyaPradesh #CorruptionAllegations #mphealthdepartment #LadliBehnaYojanaMP #MadhyaPradesh
Huzur Nagar, Rewa | Jun 17, 2026

बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र के खादीपुर-सुल्तानपुर में घाघरा नदी किनारे चल रहे कटानरोधी कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं स्थानीय ग्राम प्रधान शारदानंद साहनी ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए संबंधित विभाग के इंजीनियर पर फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और शिकायत को अनसुना करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। शारदानंद साहनी का कहना है कि कटानरोधी कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां जियो बैग का इस्तेमाल होना चाहिए, वहां प्लास्टिक की साधारण बोरियों का उपयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं, नदी किनारे की मिट्टी काटकर उन्हीं बोरियों में भरकर कार्य कराया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भाजपा नेता के अनुसार, जब उन्होंने इन कथित अनियमितताओं की जानकारी देने के लिए संबंधित इंजीनियर को फोन किया तो समस्या का समाधान करने के बजाय उन्हें अपने काम से मतलब रखने और कार्य में बाधा न डालने की नसीहत दी गई। उनका आरोप है कि इंजीनियर का रवैया बेहद असंवेदनशील और जनप्रतिनिधियों के प्रति अपमानजनक था। वहीं, इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रवीण कुमार सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रामपुर नंबरी, सुल्तानपुर और खादीपुर में ठोकर निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने वर्ष 2023 से लगातार संघर्ष किया है। लंबे आंदोलन के बाद शुरू हुए कार्यों में यदि भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है। प्रवीण सिंह ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है और स्थानीय लोगों की आपत्तियों को दबाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से हो रहे विकास कार्यों पर सवाल उठाना हर नागरिक का अधिकार है और यदि किसी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार किया गया है तो उसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। क्षेत्र में यह चर्चा है कि जब सत्तारूढ़ दल के मंडल अध्यक्ष की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आम जनता की शिकायतों का क्या हाल होगा। हालांकि, इस संबंध में संबंधित इंजीनियर या विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग इन आरोपों की जांच कराता है या नहीं, और क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह इस पूरे विवाद पर क्या रुख अपनाती हैं। #ghaghrariver #CorruptionAllegations #UPNews #Balliakhabar #khadipur #floodprotectionwork #politicsnews #bansdeeh
Belthara Road, Ballia | Jun 14, 2026

Bihar news : भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखिया की लड़ाई या सच दबाने की साजिश? अभिलेख गायब होने के आरोप से मचा हड़कंप। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड की शिकारपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच नया विवाद सामने आया है। पंचायत के मुखिया राहुल जायसवाल ने आरोप लगाया है कि पंचायत कार्यालय से कई महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख और फाइलें गायब कर दी गई हैं। उनका कहना है कि कार्यालय की अलमारी की जांच के दौरान दस्तावेजों के गायब होने की जानकारी मिली, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।मुखिया का दावा है कि पंचायत और प्रखंड स्तर पर कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने तथा लगातार शिकायतें करने के बाद उन्हें विभिन्न प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पंचायत सचिव, सहायक और लेखापाल की भूमिका पर भी संदेह जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अभिलेखों के गायब होने की गहन जांच से कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हो सकता है। हालांकि वायरल हो रहे किसी भी सीसीटीवी फुटेज की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, पंचायत सचिव ने कहा है कि उन्हें फिलहाल इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है और कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों की स्थिति देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।इस मामले में मुखिया राहुल जायसवाल ने शिकारपुर थाना में तीन लोगों के खिलाफ आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामला अब केवल एक पंचायत तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मुद्दा बन गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोप सही हों या गलत, प्रशासन को शीघ्र और निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लानी चाहिए। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों की निगाहें जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।#WestChamparan #Narkatiaganj #ShikarpurPanchayat #RahulJaiswal #CorruptionAllegations #MissingDocuments #PanchayatOffice #GovernmentRecords #AdministrativeAccountability #Transparency #BiharNews #LocalGovernance #InvestigationDemand #ShikarpurPolice #PublicInterest #GoodGovernance #CorruptionWatch #BreakingNews #IndiaNews #WestChamparanNews
Bettiah, West Champaran | Jun 13, 2026