तिलहर/शाहजहांपुर
====
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने
महिलाओं को सामग्री वितरित की।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
निगोही ब्लॉक के कई गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह यादव ने पहुंचकर महिलाओं को दीपावली की जरूरत की सभी चीज़े दी,मिट्टी के दीपक,तेल,कपड़े,मिठाई,बत्ती,मोमवत्ती,मिट्टी के गणेश लक्ष्मी आदि वितरित किए।ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए उनका आभार जताया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका और भाजपा का यही प्रयास है कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचनी चाहिए।
इस दौरान मनोज यादव,रजनीश यादव,विजय कुमार, अर्जुन सिंह,पप्पू,पुष्पराज वर्मा,कृष्ण पाल वर्मा,गोपाल वर्मा,आदि मौजूद रहे।