कायमगंज: थ्रेशर से कटा BSC का छात्र, आतें बाहर आईं, टुकड़ों में मिला हाथ-पैर, गांव बेग में घरवालों ने चादर में समेटा छात्र का शव
BSc.के छात्र की थ्रेशर से कटकर मौत हो गई। थ्रेशर में फंसने के बाद उसका एक हाथ और पैर कटकर अलग हो गया। कटा हुआ हाथ-पैर करीब घंटे बाद टुकड़ों में मिला। उसकी आतें तक बाहर आ गईं। किसी तरह लोगों ने शव को चादर में समेटकर बाहर निकाला। हाथों से उठाकर आतों को पेट पर रखा। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने जानकारी दी।