उपायुक्त ने दत्तोपंत ठेंगरी रोजगार सह कौशल विकास मेला का किया उद्घाटन
युवाओं से कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित दत्तोपंत ठेंगरी रोजगार सह कौशल विकास मेला का आयोजन बुधवार को आईटीआई परिसर, सिंदूर, हजारीबाग में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन के उपरांत उपायुक्त ने रोजगार मेला परिसर में लगाए गए विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा प्रतिनिधियों से उपलब्ध रोजगार एवं प्रशिक्षण अवसरों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने रोजगार की तलाश में आए युवक-युवतियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवतियों की भागीदारी देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह महिलाओं की बढ़ती जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता की �