हजारीबाग के विकास को रफ्तार देने सड़कों पर उतरे उपायुक्त; पुराने अंचल कार्यालय परिसर में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी
डीसी हेमंत सती ने नगर भ्रमण कर लिया नागरिक सुविधाओं का जायजा, लाखे मजार के पास जल जमाव दूर करने के निर्देश
पाइपलाइन बिछाने के काम की भी हुई समीक्षा; नगर निगम, एनएच और जुडको के समन्वय से शहर की ड्रेनेज व्यवस्था होगी दुरुस्त
हजारीबाग: हजारीबाग शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासनिक महकमा पूरी तरह रेस नजर आ रहा है। बुधवार को उपायुक्त हेमन्त सती ने अधिकारियों की टीम के साथ नगर भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं और नागरिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शहर के पुराने सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक अत्याधुनिक और सुव्यवस्थित लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की, वहीं दूसरी तरफ शहरवासियों को जल जमाव की गंभीर समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए अधिकारि�