सड़क चौड़ीकरण योजना: 107 करोड़ के प्रोजेक्ट में पेड़ों की कटाई के विरोध में उतरा 'सेव हजारीबाग'
डीपीआर सार्वजनिक करने की मांग; उपायुक्त, डीएफओ और पथ निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन
चेतावनी: बिना वैज्ञानिक मूल्यांकन के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली, तो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन में नागरिक जाएंगे न्यायालय
संध्या न्यूज ब्यूरो / हजारीबाग
हजारीबाग: भारत माता चौक से सिंदूर बाईपास (पुराना NH-33) तक प्रस्तावित 107 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत होने वाली पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ 'सेव हजारीबाग' ने मोर्चा खोल दिया है। इस योजना के विरोध में आज शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, पर्यावरणविदों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हजारीबाग, पूर्वी व पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) तथा पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को मेमोरेंडम सौंपा।
अध्यक्ष सचिदानंद पाण्डेय के नेतृत्व में सौंपा गया मेमोरेंडम
यह मे�