नरकटियागंज के हरदिया वार्ड संख्या 19 में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है। जिसमें हरदिया वार्ड 19 निवासी गौरी सेठ ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने मुहल्ले के ही बलदेव प्रसाद, रेखा देवी, आदित्य कुमार और पायल कुमारी को आरोपित किया है। आरोप है कि उक्त लोग लाठी डंडे से लैस होकर उसके दरवाजे पर आएं और मारपीट करने लगे।