नरकटियागंज: सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाईयों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में एक की आज होने वाली थी सगाई
सड़क हादसे मे दो चचेरे भाई की मौत हो गई है। जब एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना जिले के नरकटियागंज- गौनाहा मुख्य पथ में नारायण हॉस्पिटल के पास की है। जहा पर अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से एक बाइक पर सवार तीन युवकों में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। जबकि तीसरा सवार जख्मी हो गया है। गंभीर स्थिति में उसे गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल बेतिया भेजा गया है