नरकटियागंज के बिजबनिया गांव में गन्ने की खेत में आग लगने से दो बिगहा खेत का फसल जल गया है। हालांकि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस अगलगी की घटना में बिजबनिया गांव निवासी केशव प्रसाद चतुर्वेदी का दो बिगहा में लगा गन्ना जल गया है।