नरकटियागंज नगर के एक मुहल्ले से एक लड़की गायब हो गई है। मामले में लड़की की दादी ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि उसकी पोती दो दिन से गायब है काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली है। उसने आरोप लगाई है कि एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी बराबर उसके मुहल्ले में आता था। इस दौरान वह लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है।