ठीकरी: अंजड मंडी में भावांतर योजना अंतर्गत सोयाबीन तुलाई का अंतिम दिन, 101 किसानों ने बेचा सोयाबीन
Thikri, Barwani | Jan 15, 2026 अंजड कृषि उपज मंडी में आज 15 जनवरी को भावांतर योजना अंतर्गत सोयाबीन तुलाई का आज आखिरी दिन है, जिसमें अभी तक 1495 क्विंटल सोयाबीन की 101 किसानों के द्वारा तुलाई की जा चुकी है।आज गुरूवार दोपहर 1 बजे कृषि उपज मंडी सचिव अनिल उजले ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भारतीय कपास निगम यानी कि सीसीआई के द्वारा 3 नवंबर 2025 से खरिदी शुरू की गई जो वर्तमान में जारी है।