बहरोड़: नगर निकाय चुनाव को लेकर बहरोड़ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती का संदेश
Behror, Alwar | Sep 7, 2026 बहरोड़ नगर निकाय चुनाव को लेकर बहरोड़ कस्बे में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार शाम करीब 4 बजे कस्बे के मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में एडिशनल एसपी सुरेश खींची सहित पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।