गिधौर: अरुण कुमार मंडल दोबारा बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जमुई जिला अध्यक्ष
Gidhaur, Jamui | May 26, 2026 जमुई में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव राष्ट्रीय महासचिव सह पर्यवेक्षक फजल इमाम मलिक और चुनाव पदाधिकारी विनय कुमार वर्मा की देखरेख में कराया गया। चुनाव पदाधिकारी ने 7 बजे बताया कि निर्धारित अवधि में केवल अरुण कुमार मंडल ने ही नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।