दादरी: मामूरा गांव में आपसी विवाद में दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के मामूरा गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। मौके पर एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक पीड़ित ने थाने पर आकर लिखित शिकायत नहीं दी है, यदि लिखित शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।