दादरी: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने दिल्ली में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री को दीं शुभकामनाएं
ग्रेटर नोएडा में रहने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने शनिवार को दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने दिल्ली को अपना मायका बताते हुए दिल्ली पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देने की इच्छा जाहिर की है।