दादरी: गढ़ी गोल चक्कर से पुलिस ने युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए युवक का अपहरण कर उस पर जानलेवा हमला करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन अवैध तमंचे व घटना में प्रयुक्त एक कार भी बरामद कर ली है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से लक्की, सौरभ व सत्यम के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।