दादरी: डीएलएफ तिराहे के समीप देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक शातिर मोबाइल लुटेरा हुआ घायल
नोएडा में स्थित DLF तिराहे के समीप देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई इस दौरान पुलिस की गोली से शातिर मोबाइल लुटेरा घायल हो गया, वहीं अन्य बदमाश को कांबिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मौके से लूटे हुए 5 मोबाइल, चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से रोशन के रूप में हुई है।