दादरी: पर्थला क्षेत्र में दबंगों ने नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध दुकानें लगाकर किया कब्जा, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा के पर्थला क्षेत्र में दबंगों द्वारा नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध दुकानों को लगाकर कब्जा करने का मामला सामने आया है। वहीं अवैध कब्जे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर सीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया है कि जल्द ही आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।