पूरनपुर: मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था को लेकर संयुक्त किसान यूनियन नाराज
पूरनपुर संयुक्त किसान यूनियन ने दीपावली पर्व पर रही लगातार छुट्टियों के बाद भी धान खरीद व्यवस्था पटरी पर न आने पर रोष जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे बताया कि पूरनपुर मंडी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित धान क्रय केंद्रों पर खरीद का कार्य सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाया था।