पूरनपुर: किसान सहकारी चीनी मिल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर कला निवासी अजमत अली पुत्र रहमत अली पूरनपुर किसी कार्य से आए थे और घर बापस लौटने के दौरान ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए उनको उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।