पूरनपुर: नगर के मोहल्ले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट के मामले में दो दर्जन लोगों पर क्रॉस रिपोर्ट हुई दर्ज
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली दलित महिला ने बताया कि उसने लव मैरिज शादी की थी। आरोप है एक युवक उसको देखकर अश्लील इसारे करता है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने परिजनों की मदद से घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक सहित 15 और युवक की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।