पूरनपुर: रामलीला मेले में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, महिला से छेड़छाड़ का आरोप
पूरनपुर रामलीला मेले में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मेले में मौजूद एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद मौके पर मौजूद युवकों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है, जिसमें लोगों की भारी भीड़ के बीच हंगामा होता दिख रहा है।