कुंडा: जमेठी में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार शाम 5 बजे कुण्डा पुलिस ने ग्राम जमेठी में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने केतकी नामक महिला को उसके घर के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।