आगर: 'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सीईओ ने पीएम श्री हाई स्कूल आगर में बच्चों का मार्गदर्शन किया
भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत आगर जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे कुशरे ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे आगर की पीएम श्री हाई स्कूल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उनका कैरियर मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को पेंसिल बॉक्स गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया और बच्चों को अपने सपने साकार करने की गुर बताएं।