आगर: 2 अप्रैल को आगर जिले के नलखेड़ा में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे बगलामुखी माता के दर्शन
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 2 अप्रैल बुधवार को आगर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार, उपमुख्यमंत्री देवड़ा भोपाल से आगर जिले के नलखेड़ा आएंगे वहां मां बगलामुखी के दर्शन कर स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और फिर भोपाल के लिए रवाना होंगे।