आगर: कलेक्टर ने ग्राम थड़ौदा में उपार्जन केंद्र बापू वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार दोपहर 4 बजे गेहूं उपार्जन केंद्र बापू वेयरहाउस थड़ौदा का औचक निरीक्षण किया। खरीदी केंद्र पर अब तक पंजीकृत किसानों से की गई खरीदी की जानकारी लेकर कलेक्टर ने संबंधित को निर्देश दिए कि स्लॉट बुक करवाकर खरीदी केंद्र पर आने वाले कृषकों की उपज की तुलाई समय पर करें। खरीदी कार्य शासन द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार ही करे।