आगर: जिला भाजपा की बैठक संपन्न, स्थापना दिवस समारोह पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी की जिला की बैठक बुधवार दोपहर 3 बजे स्थानीय कम्पनी गार्डन में संपन्न हुई। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया कि बैठक में आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस, 6 एवं 7 अप्रैल को भाजपा के सक्रिय सदस्यों का जिला स्तरीय सम्मेलन, 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाए ।