आगर: परिवहन घोटाले के आरोपी को संरक्षण देने के आरोप में कांग्रेस ने सीएम डॉ. मोहन यादव का पुतला फूंका
आगर जिला मुख्यालय के छावनी चौराहा पर बुधवार दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला फूंका। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय सहित पुलिस बल ने कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस सफल नहीं हो पाई।