गुन्नौर: तहसील गुन्नौर क्षेत्र के विकास खंड जुनावई की दो सहकारी समितियों पर टीम ने छापेमारी कर शुरू की जांच
गुन्नौर तहसील क्षेत्र के विकास खंड जुनावई की रिबाडा और नगला अजमेरी स्थित साधन सहकारी समितियों में खाद की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान रिबाड़ा समिति के गोदाम में एनपीके खाद की 27 बोरियां कम पाई गई। एसडीओ सहकारिता ने सचिव से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। नगला अजमेरी में सब ठीक मिला है।जांच शुरू कर दी है।