घाटमपुर: 17 घंटे से 'ब्लैक आउट', पसेमा सब-स्टेशन के 22 गांवों में हाहाकार, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
भीतरगांव के पसेमा विद्युत सब-स्टेशन से जुड़े 22 गांवों में पिछले 17 घंटों से बिजली गुल रहने के कारण पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।उमस भरी गर्मी के बीच सरकारी और निजी नलकूप ठप होने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है और अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जूनियर इंजीनियर ने रविवार सुबह 11:30 बजे बताया मरम्मत कराई जा रही है।