सरधना: देहात क्षेत्र के जुल्हेड़ा मार्ग पर खसरा नंबर 1250 पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की
सरधना क्षेत्र में जुलेडा रोड स्थित खसरा नंबर 1250 की भूमि पर कथित रूप से बिना भू-उपयोग परिवर्तन, सक्षम राजस्व अनुमति और मेरठ विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृति के बिना प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम इस्लामाबाद छिलोरा निवासी मौ. वकील पुत्र मौ. तौसीफ ने जिलाधिकारी मेरठ को शिकायती पत्र भेज कर कथित अवैध प्लाटिंग का आरोप लगाया है