नागदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 28 लाख का माल बरामद 🚨🚓
उज्जैन जिले की नागदा थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों पर लगाम कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सुनील नगर और ग्राम मोहना में सूने मकानों के ताले तोड़कर हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लगभग 28.40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, भारी नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर इन आरोपियों को धर दबोचने में सफलता पाई, जिससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।
#UjjainNews #NagdaPolice #CrimeNews #MPPolice #siti24ujjain