उज्जैन: नगर निगम स्विमिंग पूल में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, केस दर्ज होते ही दिल्ली फरार हुए दोनों आरोपी 🏊♀️🚨
उज्जैन के नजरअली कंपाउंड स्थित नगर निगम के स्विमिंग पूल में एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने निजी ठेकेदार के दो कर्मचारियों, दिल्ली निवासी अजय जाट और प्रियांश गुप्ता के खिलाफ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपी पिछले कुछ समय से उसे परेशान कर रहे थे और करीब एक माह पहले अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस द्वारा मामला दर्ज होने की भनक लगते ही दोनों आरोपी अपनी नौकरी छोड़कर दिल्ली फरार हो गए हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
#UjjainNews #CrimeNews #UjjainPolice #WomensSafety #SITI24Ujjain