सागर नगर: म्युनिसिपल स्कूल में परीक्षा के बाद छात्रों में झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल
शहर के कटरा स्थित म्युनिसिपल स्कूल में चल रही परीक्षा देकर बाहर निकले कुछ स्टूडेंट आपस में भिड़ गए और एक दूसरे से जमकर मारपीट की। यह घटना गुरुवार दोपहर 12:15 की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्टूडेंट को आपस में मारपीट करता हुआ देख राहगीरो ने बीच बचाव कर उन्हें समझाइस देकर अलग कराया जिसके बाद स्टूडेंट अपने-अपने घर चले गए।