Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
purvibiharnews
नवगछिया के आजमाबाद में रेलवे जमीन अधिग्रहण को लेकर बवाल
Patna Rural, Patna
| Nov 7, 2026
MORE NEWS
प्रोटेस्टर को अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा है! #JantarMantar #protest #Rahul Gandhi
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन, राहुल गांधी को भी पुलिस ने घसीटा! � #DelhiPolice #RahulGandhi #NarendraModi #delhi #JantarMantar
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026
बिहार के सारण जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां बीच बाजार में पुलिस और एक युवक के बीच थप्पड़बाजी का मामला सामने आया है।
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026
पुलिस और लड़के के बीच हुआ जमकर थप्पड़ बाजी वीडियो सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक युवक को एक दरोगा जी पहले मरते हैं फिर उसका युवक करारा जवाब देते हुए कई बार दरोगा को थप्पड़ मारता है
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026
शिवानी डायरी की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा जिले के सभी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 06.11.2026 को जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा छठ घाटों पर साफ-सफाई, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, चिकित्सा सुविधा एवं विद्युत सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, खतरनाक एवं गहरे जल वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, गोताखोर, बचाव दल एवं जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन, यातायात नियंत्रण एवं अग्नि सुरक्षा के लिए भी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों को संबंधित विभागों के माध्यम से समयबद्ध तरीके से दूर कराने तथा सभी व्यवस्थाओं का पुनः सत्यापन करने को कहा गया है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें, ताकि छठ पूजा का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। #IPRD #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 7, 2026
आज दिनांक 06.11.2026 को उप विकास आयुक्त, रोहतास सुश्री आकांक्षा आनंद द्वारा सासाराम प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत समरडीहां के ग्राम रसूलपुर एवं मुसहेपुर में विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत संचालित वृक्षारोपण योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा कार्यस्थल पर उपस्थित वनपोषकों से योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। इस क्रम में उप विकास आयुक्त ने विशेष रूप से नई योजना के अंतर्गत श्रमिकों को उपलब्ध कराए जाने वाले 125 दिनों के रोजगार, रोजगार उपलब्ध नहीं कराए जाने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता, मजदूरी का ससमय भुगतान तथा शिकायतों के निवारण से संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वनपोषकों से यह भी पूछा कि क्या उन्हें योजना के तहत मिलने वाले रोजगार एवं अन्य सुविधाओं तथा अपने अधिकारों की समुचित जानकारी है। इस दौरान श्रमिकों को योजना के प्रावधानों के प्रति जागरूक रहने तथा अपने अधिकारों की जानकारी रखने के महत्व पर बल दिया गया, ताकि योजना का लाभ पात्र श्रमिकों तक प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। इसके पश्चात उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड करगहर अंतर्गत ग्राम पंचायत रुपैठा के ग्राम सोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय, सोनी के प्रांगण में विकसित भारत जी राम जी योजना एवं ICDS के अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का भी स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की कार्य प्रगति का जायजा लिया गया। साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक पहलुओं का अवलोकन किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यों में पारदर्शिता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य संपादन के महत्व पर विशेष बल दिया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना, योजनाओं के लाभार्थियों एवं श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा विकास कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #RohtasAdministration #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 7, 2026
Patna, Bihar | Nov 7, 2026