आज दिनांक 06.11.2026 को उप विकास आयुक्त, रोहतास सुश्री आकांक्षा आनंद द्वारा सासाराम प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत समरडीहां के ग्राम रसूलपुर एवं मुसहेपुर में विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत संचालित वृक्षारोपण योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया।
इस दौरान वृक्षारोपण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा कार्यस्थल पर उपस्थित वनपोषकों से योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। इस क्रम में उप विकास आयुक्त ने विशेष रूप से नई योजना के अंतर्गत श्रमिकों को उपलब्ध कराए जाने वाले 125 दिनों के रोजगार, रोजगार उपलब्ध नहीं कराए जाने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता, मजदूरी का ससमय भुगतान तथा शिकायतों के निवारण से संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वनपोषकों से यह भी पूछा कि क्या उन्हें योजना के तहत मिलने वाले रोजगार एवं अन्य सुविधाओं तथा अपने अधिकारों की समुचित जानकारी है।
इस दौरान श्रमिकों को योजना के प्रावधानों के प्रति जागरूक रहने तथा अपने अधिकारों की जानकारी रखने के महत्व पर बल दिया गया, ताकि योजना का लाभ पात्र श्रमिकों तक प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।
इसके पश्चात उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड करगहर अंतर्गत ग्राम पंचायत रुपैठा के ग्राम सोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय, सोनी के प्रांगण में विकसित भारत जी राम जी योजना एवं ICDS के अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का भी स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की कार्य प्रगति का जायजा लिया गया। साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक पहलुओं का अवलोकन किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यों में पारदर्शिता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य संपादन के महत्व पर विशेष बल दिया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना, योजनाओं के लाभार्थियों एवं श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा विकास कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#RohtasAdministration
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 7, 2026