मधेपुरा: कला भवन में NSUI ने शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन, राजस्थान के कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया हुए शामिल
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में गुरुवार को एनएसयूआई के शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के संगरिया से विधायक अभिमन्यु पूनिया पहुंचे। उन्होंने कला भवन में मौजूद छात्रों युवाओं को संबोधित किया।