तुरकौलिया: शराब के नशे में मजूराहां ससुराल जाकर पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब के नशे में पति द्वारा मजूराहां ससुराल जाकर पत्नी के साथ मारपीट करने वाला पति हुआ गिरफ्तार। जानकारी देते हुए रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार पति बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा कुड़िया का विजय कुमार है। सदर हॉस्पीटल में मेडिकल कराई,चिकित्सक द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। उस पर उत्पाद अधिनियम व महिला उत्पीड़न का मुकद्दमा दर्ज।