तुरकौलिया: रघुनाथपुर के एसआई मनोज सिंह के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है: थानाध्यक्ष विकास पासवान
रघुनाथपुर के एसआई मनोज सिंह के साथ बुधवार रात मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रघुनाथपुर वीरता के बलदेव माझी व महेंद्र माझी है। आगे बताया कि मनोज सिंह गांव में मामले की जांच में गए थे। जहां आरोपी व उसके सहयोगी एसआई के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी थी।