तुरकौलिया: गर्मी के कारण उ मध्य विद्यालय परशुरामपुर की एक छात्रा प्रार्थना के दौरान गिर कर हुए बेहोश,हॉस्पीटल में चल रहा इलाज
उत्क्रमित मध्य विद्यालय परशुरामपुर की छात्रा गर्मी के कारण बुधवार को गिरकर हुई बेहोश। हॉस्पीटल में इलाज चल रहा है। विद्यालय के एचएम बीरबहादुर ने बताया कि सुवह प्रार्थना हो रही थी,तभी वर्ग सात की छात्रा निकहत खातुन गिर गई। जिसे तत्काल उठा कर पंखा के नीचे सुलाया गया। साथ ही परिजनों को सूचना दी गई, परिजन उसे चिकित्सक के यहाँ लेकर गए। जहां वह इलाजरत है।