तुरकौलिया: खेतो में पड़ते दरार,चिलचिलाती धुप,भीषण गर्मी व बारिश के बेरुखी से सेमरा की महिलाओं ने बारिश के लिए विशेष पूजा शुरू की
लगातार खेतो में पड़ते दरार,भीषण गर्मी,चिलचिलाती धूप व सावन में बारिश की बेरुखी से लोग परेशान है। बारिश के लिए सेमरा की महिलाओं ने विशेष पूजा अर्चना शुरू की है। वार्ड सदस्य सीमा देवी ने बताया कि हम शिव व इंद्र की पूजा कर रहें हैं। ताकि भीषण गर्मी से पशु, पक्षी,जीव जंतु व मनुष्य सभी परेशान है। किसान खेतो में धान लगा कर आसमान की तरफ बारिश के लिए देख रहें हैं।