तुरकौलिया: बेलवा राय बैंक के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे शराबी को, बैंककर्मी व ग्राहकों की शिकायत पर पुलिस गिरफ्तार कर ले गई
बेलवा राय टोला बैंक के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को पुलिस बैंककर्मी व ग्राहकों की शिकायत पर गिरफ्तार कर ले गई। पुलिस सदर हॉस्पीटल में मेडिकल कराई जहां शराब पीने की पुष्टि चिकित्सक द्वारा की गई। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार शराबी बेलवा पेठिया टोला का ओमप्रकाश पांडेय है। बैंक के पास हंगामा कर रहा था,काम करने में परेशानी हो रही थी।