कोडरमा: विश्रामबाग रोड पर तिलैया पुलिस ने चलाया क्राइम कंट्रोल चेकिंग अभियान, दोपहिया और चार पहिया वाहनों की हुई जांच
आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर तिलैया पुलिस के द्वारा मंगलवार को तिलैया थाना क्षेत्र के विश्राम रोड में क्राइम कंट्रोल चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रोड से गुजरने वाले सभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों के डिक्की की जांच की गई और लोगों से पूछताछ भी किया गया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की कोई गलत गतिविधि नहीं मिली।