कोडरमा: कोडरमा में घने कोहरे से घरों में दुबके लोग, बढ़ती ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त
कोडरमा में इन दिनों ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस बाबत स्थानीय लोगो ने मंगलवार को 10 बजे बताया कि लगातार चल रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। कोडरमा मे दिनभर ठंड का असर देखने को मिल रहा है।