कोडरमा: Facebook पर मुलाकात के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने की शादी, ससुराल वालों ने ₹5 लाख मांगे और घर से निकाला
तिलैया थाना क्षेत्र निवासी एक 19 वर्षीय युवती के द्वारा तिलैया थाना में आवेदन देकर गिरिडीह जिला के चतरो निवासी एक युवक पर शादी के कुछ महीने के बाद घर से बाहर निकालने और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद लड़की ने अपने घर वाले के विरुद्ध जाकर लड़के से शादी किया।