कोडरमा: सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत कोडरमा समाहरणालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा जिले में दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह–2026 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उप विकास आयुक्त रवि जैन के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को 1 बजे किया गया।