कोडरमा: नगर निकाय चुनाव में देरी को लेकर भाजपा ने नगर परिषद कार्यालय के सामने दिया एक दिवसीय धरना
झुमरी तिलैया नगर परिषद परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना नगर निकाय चुनाव में हो रही लगातार देरी, ईवीएम से चुनाव कराए जाने और अन्य लंबित मांगों को लेकर दिया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया।