कोडरमा: कोडरमा घाटी में ब्रेक फेल होने से पलटी शकरकंद से लदी ट्रक, कोलकाता से बिहार जा रही थी, चालक बाल-बाल बचा
जिले के झारखंड-बिहार के बीच में स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माइल में मंगलवार को ब्रेक फेल होने से एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बिहार के सिवान निवासी ट्रक चालक ने बताया कि सामने से आ रही एक वाहन को बचाने के क्रम में जब उन्होंने अपने ट्रक को किनारे किया तो ट्रक का ब्रेक काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद उनका ट्रक सड़क किनारे पलट गया जिसमें शकरकंद लोड है.